Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाइक की टक्कर से घायल बालक की मौत

बाइक की टक्कर से घायल बालक की मौत

गदरपुर। बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम छह बजे ग्राम पिपलिया नंबर दो निवासी हर्षित ढाली का पांच वर्षीय पुत्र मोक्ष ढाली मां बकुल ढाली के साथ पिपलिया नंबर एक से घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच गांव में ही रहने वाला एक युवक अपने पिता के साथ बाइक में आ रहा था। इस दौरान मोक्ष बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि बाइक सवार पिता-पुत्र मौके से भाग निकले। आनन-फानन में परिजन मोक्ष को निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को परिजन उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि मोक्ष की पेट की आंत फट गई है। डॉक्टरों ने मोक्ष को हल्द्वानी ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे हल्द्वानी ले जा रहे थे कि रास्ते में मोक्ष ने दम तोड़ दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस में मोक्ष के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता हर्षित ने पिपलिया नंबर दो निवासी पिता-पुत्र पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर उनके पुत्र को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका आरोपी बाइक चालक के पिता के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर उसने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। हर्षित ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments