Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला ने ससुराल वालों पर गाली-गलौज कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक थाना बहादराबाद के गांव दौलतपुर निवासी महिला ने तहरीर दी कि 19 नवम्बर 2021 को उसकी शादी थाना कनखल के रमा बिहार कालोनी जमालपुर जवालापर निवासी सागर भारती से हुई थी। कुछ दिनों बाद पति सागर और उसके परिजन राजकुमार, बेबी भारती, सीता ने कार और दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली गलौज कर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। विरोध करने पर 12 फरवरी 2023 को घर से बाहर निकाल दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments