Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिला प्रशासन ने शेरपुर पंचायत की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण किया...

जिला प्रशासन ने शेरपुर पंचायत की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त

देहरादून: शेरपुर ग्राम वासियों द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर बाहरी व्यक्तियों एवं भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर प्लाटिंग करने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह उपजिलाधिकारी विकासनगर के साथ टीम लेकर मौके पर निरीक्षण करते हुए पाया कि ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर जेसीबी के माध्यम से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया जाता है तो ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के साथ ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments