Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डविजिलेंस को खुद निकालने पड़ रहे दस्तावेज, अधिकारी-कर्मचारी नहीं कर रहे सहयोग

विजिलेंस को खुद निकालने पड़ रहे दस्तावेज, अधिकारी-कर्मचारी नहीं कर रहे सहयोग

आयुर्वेद विवि में धांधली की जांच में विजिलेंस को खुद ही वहां की अलमारियां खंगालनी पड़ रही हैं। अधिकारी मांगने पर भी दस्तावेज मुहैया नहीं करा रहे हैं। ऐसे में विजिलेंस वहां से खुद ही दस्तावेज उठाकर कब्जे में ले रही है। इसके अलावा शनिवार को वहां पर कई अनुभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई।
बता दें कि विजिलेंस आयुर्वेद विवि में कई प्रकार की अनियमितताओं की जांच कर रही है। इसमें विवि के लिए सामग्री खरीद, भर्ती और वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं। यह सब मामले 2017 से 2021 के बीच के बताए जा रहे हैं। विजिलेंस इन सब मामलों में खुली जांच कर रही है। इस संबंध में पहले विजिलेंस की टीमें अधिकारियों से पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि, अभी किसी मामले में विजिलेंस अंतिम फैसले तक नहीं पहुंची है।
शुक्रवार को विवि से कई अहम दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया था। इसके बाद शनिवार को भी विजिलेंस की टीम विवि पहुंची थी। एएसपी रेनू लोहानी ने बताया कि विवि के अधिकारियों से कई बार दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन बार-बार नोटिस भेजने पर भी उन्हें दस्तावेज मुहैया नहीं कराए गए। अब टीम वहां पर पूछताछ के बाद संबंधित दस्तावेजों को अनुभाग से खुद ले रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वहां से कई जांच से संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments