Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसेवानिवृत होने पर कई कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत होने पर कई कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

बागेश्वर। साल के अंतिम दिन जिले के कई कर्मचारियों को सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गई। जिला सूचना कार्यालय में तैनात तकनीकी सहायत लक्ष्मण सिंह के सेवानिवृत होने पर सूचना विभाग और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विदाइ समारोह का आयोजन किया गया। 37 साल की सेवा के बाद वह सेवानिवृत हुए। कार्यक्रम में उनके परिजन भी शामिल हुए। जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट, प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन सिहं परिहार, जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष दीपक पाठक, रमेश पांडेय कृषक, घनश्याम जोशी, अशोक लोहनी, जगदीश उपाध्याय, नरेंद्र खेतवाल, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, रमेश प्रकाश पर्वतीय आदि ने उन्हें प्रतीक चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इधर, रोडवेज डिपो में चालक तारा सिंह अल्मियां को 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने उन्हें प्रतीक चिह्न प्रदान किया। स्टेशन इंचार्ज खष्टी बल्लभ उपाध्याय, उमेश चंद्र भट्ट, मदन सिंह, रमेश चंद्र लोहनी, नैन सिंह समेत अन्य विभागीय कर्मचारियों ने फूल मालाएं पहनाकर भविष्य की शुभकामनाएं दी। पुलिस विभाग में 40 साल 11 माह सेवा के बाद सेवानिवृत हुए एसआई एमटी दिनेश चंद्र टम्टा और 41 साल चार महीने की सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए एसआई प्रेम लाल को विदाई दी गई। एसपी हिमांशु वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दोनों पुलिस कर्मियों को सीओ शिवराज सिंह राणा, अंकित कंडारी, अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। सभी कर्मचारियों ने उन्हें खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments