Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबड़ी बहन से की सगाई, छोटी नाबालिग बहन से हुआ प्यार तो...

बड़ी बहन से की सगाई, छोटी नाबालिग बहन से हुआ प्यार तो भगा ले गया;आरोपी गिरफ्तार

युवक की जिस युवती से सगाई हुई, उसकी छोटी बहन से वह प्यार में पड़ गया। छोटी बहन नाबालिग थी। युवक ने प्यार के झांसे में लेकर लड़की को भगा लिया। लड़की बरामद हुई तो कहानी सामने आई। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डालनवाला इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट ने बताया कि बीते चार अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। आठ अप्रैल को पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि महावीर सिंह पुत्र देवी सिंह हाल निवासी लक्कड़ बस अड्डा शिमला मूल निवासी दोसा, बलाचौर, जिला शहीद भगतसिंह नगर के वह संपर्क में थी। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल कराया।
पुलिस को पता लगा कि लड़की के लापता होने से कुछ समय पहले उसकी बड़ी बहन की महावीर से सगाई हुई थी। सगाई के बाद महावीर मंगेतर की छोटी बहन के संपर्क में आया। दोनों के बीच फोन पर बात शुरू हुई तो प्यार परवान चढ़ा। उसने लड़की को हिमाचल बुला लिया। वहां प्रेम के झांसे में दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिछले महीने लड़की को बरामद कर लिया था। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस दून लाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments