Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखटीमा के स्कूल में मिली निजी प्रकाशक की महंगी पुस्तक

खटीमा के स्कूल में मिली निजी प्रकाशक की महंगी पुस्तक

खटीमा। कई जगह ऐसी शिकायत मिली है कि निजी स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं। इस आरोप की जांच के लिए शिक्षा विभाग की टीम ने विकासखंड क्षेत्र के विद्यालयों में निजी प्रकाशकों की संचालित होने के निरीक्षण के लिए चार टीमें गठित की है। खंड शिक्षाधिकारी डीएस राजपूत ने बताया कि चारों टीमें क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे और जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द की जा सकती है। निजी विद्यालयों में अधिक मूल्य की निजी प्रकाशकों की पुस्तकें चलाए जाने के मामले की जांच की जा रही है।
इसके गठित शिक्षा विभाग की चार टीम क्षेत्र के निजी विद्यालयों में जाकर जांच रही है कि कहीं वहां निजी प्रकाशकों की पुस्तकें तो नहीं पढ़ाई जा रही हैं। बीईओ डीएस राजपूत ने बताया कि निरीक्षण के पहले दिन तिगरी स्थित सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में निजी प्रकाशक की पुस्तक मिलीं। विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया। स्पष्टीकरण सही नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामले में स्कूल प्रबंधक नेल्सन सेराओ ने कहा कि निजी प्रकाशक की पुस्तक ऐच्छिक है। पुस्तक खरीदने के लिए अभिभावक और विद्यार्थियों को बाध्य नहीं किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments