Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedहाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ली दो लोगों की जान, धर्मशाला...

हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ली दो लोगों की जान, धर्मशाला के लिए लौट रहे थे मथुरा के बराती

कनखल क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने मथुरा के दो बरातियों की जान ले ली। दुर्घटनास्थल से कार लेकर चालक फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में कनखल पुलिस जुट गई है। कनखल थाने के एसएसआई डीएस रावत ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा बाबू उर्फ राजकुमार 58 निवासी चौक बाजार मंडी रामदास गली नगर कोतवाली मथुरा और राधेश्याम उर्फ भूरी 35 निवासी शीतल घाटी कोतवाली नगर मथुरा यूपी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों लोग गैंगेज रिवेरा होटल से शादी समारोह में शिरकत करने के बाद धर्मशाला के लिए लौट रहे थे। रास्ते में ऋषिकेश की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में उनके परिचित दोनों को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई ने बताया कि कार के नंबर की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments