Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य की ऋषिकेश फैक्टरी में लगी आग,...

अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य की ऋषिकेश फैक्टरी में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

ऋषिकेश गंगा भोगपुर स्थित पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग। वहीं वंतत्रा रिजॉर्ट और फैक्टरी के बाहर पहले से पीएसी तैनात थी। रविवार सुबह पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लगने की खबर फैलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए टीम जुटी हुई है। अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था। इसके बाद से ही यहां पीएसी तैनात की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments