Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तराखण्डबाइक में लगी आग, मचा हड़कंप

बाइक में लगी आग, मचा हड़कंप

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र में एक बाइक में आग लग गई। इससे आसपास में हड़कम्प मच गया। गनीमत रही कि आग से किसी अन्य को नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात मंगल पड़ाव के पास वाइन शॉप के ठीक सामने सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर एकाएक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मंगल पड़ाव चौकी को दी, जिसके बाद चौकी से तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया।मोटरसाइकिल किसकी है इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments