Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डधर्म-संस्कृति की पताका विश्व में फहरा रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर : निरंजन...

धर्म-संस्कृति की पताका विश्व में फहरा रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर : निरंजन स्वामी

उत्तराखंड दौरे पर आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार की देर शाम आचार्य बालकृष्ण के साथ अचानक भारतमाता पुरम स्थित पुरुषार्थ आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी से भेंटकर सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर निरंजन स्वामी ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म की रीढ़ हैं। जो भारत सहित विदेशों में भी धर्म एवं संस्कृति की पताका को फहरा रहे हैं। जिससे सनातन विरोधी ताकतें उनके विरुद्ध खड़ी हो रही हैं, लेकिन समस्त संत समाज उनके साथ है।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज समाज को पंडित देवेंद्र शास्त्री जैसे विद्वान महापुरुषों की आवश्यकता है। जो धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं। जो उन्हें हरिद्वार की पावन भूमि पर संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि महामनीषी निरंजन स्वामी उनके बड़े भाई समान है। काफी समय से वह उनसे मिलना चाह रहे थे। उन्होंने कहा कि आज उनके आश्रम पहुंचकर उन्हें आनंद की अनुभूति हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments