Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआग से धधकता रहा गोलना का जंगल

आग से धधकता रहा गोलना का जंगल

कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के गोलना के जंगल में आग लगने से वनस्पति को काफी नुकसान पहुंचा है। सोमवार देर शाम गोलना के जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बड़े हिस्से में फैल गई। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को आग पर काबू पाया। पूर्व सशस्त्र पैरा मिलिट्री फोर्सेज संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी ने बताया कि जंगल में आग लगने से वनस्पति को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सोमवार रात भर गोलना का जंगल आग की चपेट में रहा। जंगल में आग लगने से पर्यावरण को तो नुकसान पहुंच ही रहा है। वन्यजीवों और वनस्पति, पेड़, पौधों को नुकसान पहुंच रहा है लेकिन सरकारी अमला कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments