Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगर्जिया जोन सैलानियों से खोला गया

गर्जिया जोन सैलानियों से खोला गया

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क का गर्जिया जोन सैलानियों के लिए खुल गया है। पहले दिन 282 भारतीय और 14 विदेशी पर्यटकों ने जंगल सफारी की। उन्हें दो बाघों के दर्शन हुए। गर्जिया जोन जून में बंद कर दिया गया था। उसके बाद एनटीसीए ने गर्जिया जोन पर रोक लगा दी थी। एनटीसीए से अनुमति मिलने पर कॉर्बेट प्रशासन ने रिंगौड़ा से गेट बनाकर मंगलवार सुबह जोन की शुरुआत की। उपनिदेशक नीरज शर्मा और विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने सैलानियों की जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं, रिंगौड़ा की बुजुर्ग महिला बीना देवी ने फीता काटकर गेट का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, ईको टूरिज्म के रेंजर संजय पांडे, बिजरानी रेंजर बिंदर पाल व स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे। बिजरानी रेंजर बिंदरपाल ने बताया कि गर्जिया जोन में पहले दिन सुबह 25 जिप्सियां और शाम की पाली में 30 जिप्सियां जंगल सफारी के लिए गईं। सुबह की पाली में 119 भारतीय, 9 विदेशी और शाम की पाली में 163 भारतीय, 4 विदेशी सैलानियों ने भ्रमण किया। पहले दिन कुल 282 भारतीय व 14 विदेशी सैलानियों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। सुबह की पाली में सैलानियों को 2 बाघ दिखे, जबकि शाम की पाली में एक बाघ व एक तेंदुआ दिखाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments