Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने अधिकारियों संग बैठक कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध...

राज्यपाल ने अधिकारियों संग बैठक कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध में ली जानकारी

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा है कि उत्तराखण्ड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से इस आयोजन को और अधिक सफल व भव्य बनाएगी। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक इस आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में भागीदारी हो और आयोजन के दौरान पूरे प्रदेश में एक खेल वातावरण तैयार किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देगा बल्कि राज्य की संस्कृति और उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच भी बनेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी इस दौरान किया जाए और स्वयं सहायता समूहों को भी इस आयोजन में प्रतिभागी बनाएं।

उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शासन और खेल विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने अभी तक की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, और तय समय से पूर्ण कर ली जाएंगी।

राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का अवसर भी है। उन्होंने अधिकारियों को इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस आयोजन में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भी शामिल किया जाए ताकि वे भी इसका लाभ ले सकें। राज्यपाल ने आईटीडीए को इस आयोजन से संबंधित सूचनाओं हेतु डैशबोर्ड बनाने के भी निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि खिलाड़ियों और आयोजकों के लिए सभी व्यवस्थाएं, खिलाड़ियों के रहने, खान-पान, परिवहन और आयोजन स्थलों पर पहुंचने की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और व्यवस्थित रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर चिकित्सा सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम किया जाएं और आयोजन का प्रबंधन व योजना बेहतर हों और एसओपी भी तैयार की जाय। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रत्येग वर्ग को शामिल करें और वे भी इस आयोजन में किसी न किसी रूप में भागीदारी निभाएं।

इस बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, सचिव विनोद कुमार सुमन, डीआईजी जन्मजेय खंड़ूरी, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर सचिव मनुज गोयल, अपर सचिव नितिका खण्डेलवाल, निदेशक खेल प्रशांत आर्या सहित पर्यटन, पेयजल, लोनिवि, स्वास्थ्य, परिवहन सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments