Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगर्मी ने किया हलकान, लू का प्रकोप जारी, अभी कुछ और दिन...

गर्मी ने किया हलकान, लू का प्रकोप जारी, अभी कुछ और दिन बढ़ता तापमान करेगा बेहाल

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चटख धूप के बीच मैदानों में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। ज्यादातर मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
अभी और परीक्षा ले सकती है गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अभी गर्मी और परीक्षा ले सकती है। आज कहीं-कहीं आलोवृष्टि और अंधड़ की चेतावनी है। जबकि, मैदानों में लू का प्रकोप बना रह सकता है। आज रविवार को सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्‍य के सभी इलाकों में चटख धूप खिली रही।
प्रदेश में शुरुआत से भीषण गर्मी की मार
जून की शुरुआत से ही प्रदेश में भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। दो दिन पूर्व ही तापमान ने बीते 10 साल का रिकार्ड तोड़ा। इन दिनों ज्यादातर इलाकों का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। शनिवार को भी प्रदेशभर में चटख धूप खिली रही। मैदानों में दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने बेहाल किया।
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के आसार
पर्वतीय इलाकों में भी चिलचिलाती धूप पसीने छुटा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी जारी रह सकती है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। मैदानों में लू जारी रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments