Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधखून से लथपथ मिले पति-पत्नी और सास के शव, जांच में जुटी...

खून से लथपथ मिले पति-पत्नी और सास के शव, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज़ वारदात की खबर सामने आ रही है। घर के अंदर पति पत्नी और सास के शव खून से लथपथ हालात में मिले हैं।

बताया जा रहा है रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर ख़ुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी पर बेसबॉल से वार करने के बाद सास के सिर में पिस्तौल से गोली मारकर फिर खुद को गोली मार ली।

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और शवों को कब्जे में लिया। फॉरेसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मौके से एक पिस्तौल, खोखे, बेसबॉल बैट बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जांच में झगड़े के बाद हत्या के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर शाम की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर आठ टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक घर के अंदर गोलियां चली हैं और गेट अंदर से बंद है। सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी, एसएसआई मनोहर रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में तीन शव खून से लथपथ पड़े थे।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त राजीव अरोड़ा (60) पुत्र स्व. संसार सिंह और सुनीता (55) पत्नी राजीव अरोड़ा निवासी सिद्धार्थ एन्क्लेव महारानी बाग आश्रम दिल्ली मूल पता आर्यनगर ज्वालापुर, शंकुतला (78) पत्नी स्व. जगदीश चंद्र निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि तीनों दिल्ली में रहते थे। रविवार को ही हरिद्वार आए थे। राजीव दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते थे। पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या के कारणों की इन्वेस्टीगेशन की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments