Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशिवम की शतकीय पारी से फाइनल में पहुंचा इंडियन रेलवे

शिवम की शतकीय पारी से फाइनल में पहुंचा इंडियन रेलवे

38वें ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम चौधरी की शतकीय पारी के दम पर इंडियन रेलवे की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। इंडियन रेलवे की टीम ने फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) को सात विकेट से हराया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शुक्रवार को एफसीआई और इंडियन रेलवे के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। इंडियन रेलवे ने टॉस जीतकर एफसीआई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एफसीआई ने 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए। उमंग शर्मा ने 50, ऋषि धवन ने 42, अंकित कुमार ने 35, चेतन शर्मा ने 22 व पारस डोगरा ने 19 रन बनाए।237 रन के लक्ष्य को इंडियन रेलवे ने 36.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। शिवम चौधरी ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा विवेक सिंह ने 61, मो. सैफ ने नाबाद 33 व शुभम दुबे ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। इंडियन रेलवे के शिवम चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार (आज) को एलबी शास्त्री दिल्ली व स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments