Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसंयुक्त नागरिक संगठन ने जताई नाराजगी

संयुक्त नागरिक संगठन ने जताई नाराजगी

देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने विधानसभा में पेश बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए अलग से बजट आंवटित नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने 65.5 करोड़ का बजट पास किया है, लेकिन इसमें पर्यावरण की चिंता नहीं की गई, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस समय पर्यावरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संगठन ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। कहा कि पर्यावरण संवेदनशील विषय है। प्रदेश में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने के साथ ही पूर्व में रोपित पौधों की सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरों में उगते कंक्रीट के जंगल विकास नहीं, बल्कि विनाश के प्रतीक बन रहे है और भावी पीढ़ी की जिंदगी को असुरक्षित बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments