Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएलटी भर्ती को Uksssc की क्लीनचिट, अधिसूचना जारी, इन भर्तियों पर आज...

एलटी भर्ती को Uksssc की क्लीनचिट, अधिसूचना जारी, इन भर्तियों पर आज होगा फैसला

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक एलटी भर्ती को क्लीनचिट दे दी है। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नौ जनवरी 2023 से लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन शुरू किया जाएगा। आयोग के फैसले से चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। सात अन्य भर्तियों पर आयोग आज फैसला लेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय में एलटी शिक्षकों के 1431 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा कराई थी। परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद आयोग ने 590 अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यान भी कर दिया था। पेपर लीक विवादों में आने के बाद चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। आयोग ने एलटी समेत आठ भर्तियों की जांच के लिए पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट सौंपने के बाद आयोग ने विधिक राय लेकर एलटी भर्ती को क्लीन चिट दी है।
19 जनवरी तक चरणबद्ध ढंग से होगा सत्यापन
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन संबंधित जानकारी आयोग की ओर से वेबसाइट अपलोड की जा रही है। सत्यापन का कार्य नौ से 19 जनवरी तक चलेगा। इसमें अभ्यर्थियों के क्रमांक नंबर के आधार पर अलग-अलग तारीख में आयोग कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
इन भर्तियों पर आज होगा फैसला
वैयक्तिक सहायक के 600, कनिष्ठ सहायक के 700, पुलिस रैंकर्स के 250, वाहन चालक के 164, कमशाला अनुदेशक के 167, मत्स्य निरीक्षक के 26, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार के 272 पदों पर आयोग आज फैसला लेगा। आठ भर्तियों पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पर विचार विमर्श करने के बाद आयोग ने एलटी भर्ती की अधिसूचना जारी की है। शेष सात भर्तियों पर जल्द ही आयोग की ओर से निर्णय लिया जाएगा। – जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments