हल्द्वानी। महर्षि विद्या मंदिर परिसर में शुक्रवार को कुमाऊं का प्रसिद्ध त्यौहार हरेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने हरेला का पर्यावरण के लिए महत्व विषय पर अपने विचार साझा किए। प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि चंद्रा ने कहा कि वर्तमान समय के प्रदूषित वातावरण को सुधारने के लिए हरेला जैसा पर्व मनाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर पौधे भी रोपित किये।
महर्षि स्कूल में पौधे लगाकर मनाया गया हरेला
RELATED ARTICLES