Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डइंस्टाग्राम पर एक्टिव है लापता छात्र, खाते से छह लाख रुपये ट्रांसफर,...

इंस्टाग्राम पर एक्टिव है लापता छात्र, खाते से छह लाख रुपये ट्रांसफर, फिर दोस्त को किया ये मैसेज

लापता पॉलीटेक्निक छात्र इंस्ट्राग्राम पर एक्टिव है। वहीं पुलिस को अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह निवासी मुकुल सैनी नगला इमरती पॉलीटेक्निक का छात्र है। छात्र ने अपने दोस्त को मैसेज भेजकर बता रहा है कि उसकी तलाश न की जाए। सोमवार को अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सिविल लाइंस रुड़की आया मुकुल लापता हो गया। पड़ताल में पता चला है कि उसके खाते से दूसरे खातों में करीब छह लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में भी छात्र दिल्ली की बस में सवार होता दिख रहा है। छात्र ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे हैं। इसमें वह दोस्तों से कह रहा है कि वह वापस नहीं आएगा। परिजनों ने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह से मिलकर उसे तलाशने की गुहार लगाई है। उन्होंने जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments