Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधबाइक सवार लूट ले गए छात्रा का मोबाइल

बाइक सवार लूट ले गए छात्रा का मोबाइल

कोचिंग से घर लौटी रही छात्रा का बाइक सवार दो युवक मोबाइल लूट ले गए। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रीति सकलानी मूल निवासी फतेहपुर, सहारनपुर रोड हबर्टपुर हाल में नेशविला रोड पर रहकर चक्खूवाला में कोचिंग करती हैं। शनिवार को शाम को वह कोचिंग से लौट रही थी। भोर का तारा स्कूल के पास पहुंची तो अचानक पीछ से बाइक सवार दो युवक आए। बाइक में पीछे बैठे युवक ने झपाटा मारा और हाथ से मोबाइल लूट ले गए। पुलिस के मुताबिक जिस वक्त फोन छीना गया छात्रा ने हाथ में पकड़कर कान पर लगाया हुआ था। अचानक झटका लगने पर छात्रा जब तक संभल पाती आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर कोतवाली कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि बाइक पर सवार दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बाइक का नंबर पता लगाने के साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments