Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो काट दिया हाथ

छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो काट दिया हाथ

कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ने वाले युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। चिल्लाई तो हाथ पर किसी धारदार वस्तुत से हमला कर दिया। इससे छात्रा का हाथ लहूलुहान हो गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि घटना ईसी रोड स्थित कोचिंग सेंटर की है। वहां सोमवार को छात्रा कोचिंग से निकली और अपनी स्कूटी लेने के लिए बेसमेंट में पहुंची। आरोप है कि बेसमेंट में पहले से कोचिंग में साथ पढ़ने वाला छात्र सक्षम जोशी निवासी सहस्रधारा रोड मौजूद था। आरोप है कि उसने छात्रा को रोका और गलत व्यवहार करने लगा। छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया। आरोप है कि इस पर सक्षम ने उसके गाल पर थप्पड़ मारा। पीड़िता ने चिल्लाते हुए कंप्लेक्स के गार्ड को बुलाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान धारदार किसी चीज से छात्रा का हाथ कटा दिया और फरार हो गया। हाथ में गहरा घाव होने पर छात्रा ने दून अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ डालनवाला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सक्षम जोशी के खिलाफ, छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments