Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुलिस अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी

पुलिस अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी

कालाढूंगी पुलिस और वन विभाग की टीम ने बीते सोमवार रात संयुक्त रूप से छापेमारी कर बरहैनी रेंज में हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि एक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों से दो साबुत और एक अधबना तमंचा सहित हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी गदरपुर के रहने वाले हैं।
एसएसपी पंकज भट्ट ने मंगलवार को कोतवाली स्थित बहुद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जंगल में कच्ची शराब की भट्टियों संचालित होने की जानकारी मिली थी। इस पर एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ रामनगर बलजीत सिंह, एसओ कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार रात जंगल में कांबिंग की। इसी बीच जंगल में तीन लोग चोरी छुपे अवैध देशी तमंचे बनाते हुए मिले। टीम ने घेराबंदी की तो एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दो आरोपियों गुरमीत सिंह (30) पुत्र दर्शन सिंह, अमरजीत सिंह (34) पुत्र सतपाल सिंह दोनों निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र दर्शन सिंह भी उनके गांव का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments