Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोडवेज की चलती बस का टायर निकला, हादसा टला

रोडवेज की चलती बस का टायर निकला, हादसा टला

दून-हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। यहां हरिद्वार की तरफ से आ रही रोडवेज बस का पीछे का टायर निकल गया। गनीमत रही ड्राइवर ने बस को नियंत्रित कर रोक दिया। बस में कुल 56 यात्री से सवार थे, जिन्हें दूसरी बसों से देहरादून भेजा गया।
रोडवेज के हरिद्वार डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 1930 बुधवार सुबह सात बजे हरिद्वार से चली। करीब आठ बजे जैसे ही बस लच्छीवाला के पास पहुंची, बस के पीछे का टायर निकल गया। जैसे टायर निकलने से बस गियर फ्री हो गए, इससे ड्राइवर को कुछ तकनीकी खामी आने का आभास हो गया। ड्राइवर ने हल्के-हल्के ब्रेक लगाकर बस को साइड कर रोका, उतरकर देखा तो बस के पीछा का टायर निकल गया था। बस में 56 यात्री सवार थे, सभी यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज की तीन बसों से भेजा गया। यात्रियों को यहां करीब एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हरिद्वार डिपो से मिस्त्री को बुलाकर बस को ठीक करवाया गया। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि बस का टायर निकलने की जानकारी नहीं हैं। यदि ऐसा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments