Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखटीमा में मामूली विवाद में युवक की हत्या

खटीमा में मामूली विवाद में युवक की हत्या

खटीमा। मामूली विवाद में लोहे की रॉड से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के पिता ने एक युवक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है सुजिया गांव निवासी प्रकाश सिंह राणा ने तहरीर में कहा कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे उनका बेटा सावन सिंह राणा (27) गांव में कुछ लोगों के साथ मंदिर के पास बात कर रहा था। गांव का ही मंगलेन्दर सिंह राणा वहां आया और उसका सावन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मंगलेन्दर ने सावन पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मंगलेन्दर को परिजनों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे वापस सरकारी अस्पताल ले आए। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि सावन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी मंगलेन्दर सिंह के खिलाफ आईपीसी धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार को बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मजदूरी करता था सावन
खटीमा। सान के परिवार में पत्नी स्वाति, चार वर्षीय बेटा शिवांश हैं। उमेद सिंह, श्रीचंद और राजन भाइयों के बीच सावन तीसरे नंबर का था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments