Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल से पानी के सैंपल लेकर नीदरलैंड लौटी टीम

नैनीताल से पानी के सैंपल लेकर नीदरलैंड लौटी टीम

नैनीताल। नगर में लगातार बढ़ती जनसंख्या, बढ़ता पर्यटन, भविष्य में पानी का संकट और गुणवत्ता में हो रहे परिवर्तन पर शोध के लिए एडीबी में शामिल नीदरलैंड से आए विशेषज्ञों की टीम लौट गई है। मई के अंतिम सप्ताह में दूसरे चरण में विशेषज्ञों का एक दल फिर से नैनीताल पहुंचेगा। प्रदेश के देहरादून व नैनीताल को विस्तृत शोध के लिए चुना गया है। 12 अप्रैल को विशेषज्ञों की टीम नीदरलैंड से नगर में पहुंची। टीम ने नैनीझील, सिपाहीधारा, बलियानाला, आलूखेत, धोबीघाट, मल्लीताल पर्दाधारा समेत विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और पानी के नमूने लिए। चार दिवसीय नमूने एकत्रीकरण और अन्य पड़ताल के बाद टीम लौट गई। इसकी जानकारी टीम में शामिल शफीक अहमद ने दी है। बताया कि मई के अंतिम सप्ताह में इसी संबंध में शोध के लिए विशेषज्ञों की टीम नैनीताल आएगी जो भूमिगत स्रोत आदि की जानकारी लेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments