Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिराए के पैसे मांगने पर परिचालक का सिर फोड़ा

किराए के पैसे मांगने पर परिचालक का सिर फोड़ा

रुड़की डिपो की बस में दिल्ली से सवार हुए 2 यात्रियों ने किराये के पैसे मांगने पर अपने साथियों को रास्ते में बुलाकर परिचालक से मारपीट की। साथ ही परिचालक से करीब 5600 रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल परिचालक का इलाज करवाया और सिविल लाइन कोतवाली में जाकर आरोपी खिलाफ तहरीर दी।
मंगलवार शाम को रुड़की रोडवेज डिपो की बस दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। बस पर परिचालक विकास कुमार और चालक महक सिंह थे। दिल्ली से ही बस में तीन यात्री सवार हुए। परिचालक ने उनसे टिकट के पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कहकर आगे चलकर एटीएम से निकालने की बात कही और टिकट बनवा लिया। परिचालक के बार-बार पैसे मांगने पर उन्होंने पैसे नहीं दिए और मंगलौर तक आ गए आगे। यहां पहुंचने पर एक यात्री पैसे देकर उतर गया, जबकि अन्य 2 यात्रियों ने रुड़की के बाद आरआर सिनेमा पर पैसे देने की बात कही। जैसे ही बस रुड़की से आरआर सिनेमा पर पहुंची तभी अचानक बस के सामने तीन बाइकों पर सवार नौ युवक उतरे। बाइक से उतरते ही उन्होंने बस रुकवा ली। उनमें से 6 लोग हाथों में सरिया लेकर बस में घुस गए और परिचालक के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने परिचालक के सिर पर सर सरिये से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी ने परिचालक से करीब 5600 रुपये छीन लिए। वही दो युवकों ने बस की चाभी निकाल ली और चालक से भी लूटपाट करने की कोशिश की। जब तक बस में सवार यात्री कुछ समझ पाते आरोपी लूटपाट कर फरार हो गए। घटना की सूचना जैसे ही विभाग में पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत परिचालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। बाद में रुड़की डिपो के एआरएम आलोक बेनीवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी चालक और परिचालक को लेकर सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने लूटपाट की तहरीर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments