Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऐसे कैसै पर्वतीय जिलों में जा पाएंगे यात्री, इस जिले में दो...

ऐसे कैसै पर्वतीय जिलों में जा पाएंगे यात्री, इस जिले में दो दिन से पेट्रोल पंप खाली

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की समस्या बनी रही। ऐसे में पर्वतजीय जिलों में जा रहे यात्रियों की मुश्किलें जरूर बढ़ेंगी। सरकारी विभागों की ओर से गाड़ियों पर भराए गए तेल के बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण पेट्रोल और डीजल की दिक्कत बनी हुई है। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिला मुख्यालय में स्थित बंसल एंड कंपनी तथा नगर क्षेत्र के ही ज्ञानसू स्थित सूरज फिलिंग स्टेशन में बीते गुरुवार से पेट्रोल व डीजल की समस्या बनी हुई है। जिसका प्रतिकूल असर नगर क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। वहीं दोनों पंपों पर पेट्रोल व डीजल की उपलब्घता न होने से शनिवार को इसका असर गणेशपुर और मातली पेट्रोल पंप पर भी दिखाई दिया।इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
यह है पंपों की स्थिति
कृष्णा फिलिंग स्टेशन गवाणा (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन) – पेट्रोल नहीं
बंसल एंड कंपनी बस स्टेंड उत्तरकाशी (इंडियन ऑयल कारपोरेशन) – दो दिन से तेल नहीं
सूरज फिलिंग स्टेशन ज्ञानसू (एचपीसी) दो दिन से तेल नहीं
विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन मातली (बीपीसी) – शनिवार दोपहर बाद उपलब्घता
यमुना वैली सर्विस स्टेशन नौगांव (आईओसी) – निरंततर तेल की उपलब्घता
दृष्टि सर्विस स्टेशन पुरोला (आईओसी) – अधिकांश समय तेल की कमी बनी रहना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments