Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदिल्ली से पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन को जा रहा था इस्कान संतों...

दिल्ली से पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन को जा रहा था इस्कान संतों का दल, सड़क पर पलटा वाहन; 16 घायल

दिल्ली से पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन को जा रहे इस्कान संतों के दल का वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर-पिथौरागढ़ मार्ग पर कलना बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
दो महिलाओं के हाथ में फ्रेक्चर हो गया
र्यटकों को हल्की चोटें आई हैं। दो महिलाओं के हाथ में फ्रेक्चर है। ट्रैवलर वाहन में 16 पर्यटक बैठे थे। सभी पर्यटक पाताल भुवनेश्वर गुफा देखने जा रहे थे।
चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया
इस्कान संतों का दल दिल्ली से पहाड़ घूमने आया था। शनिवार शिवरात्रि की सुबह सभी लोग बाबा बागनाथ के दर्शन के बाद पाताल भुवनेश्वर घूमने जा रहा थे। तभी बागेश्वर- कांडा मार्ग स्थित कलना बैंड के पास वाहन पर से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया।
घायलों को 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया
वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया।
घायलों को उपचार के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई
डा. गुंजन ने बताया की दो लोगों के हाथ में फ्रेक्चर है। उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद यात्रा भी प्रभावित हुई है। इधर, प्रभारी कोतवाल प्रहलाद सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की पुलिस जांच कर रही है।
घायल पर्यटकों के नाम
हादसे में दिल्ली निवासी 31 वर्षीय निकिता शर्मा पत्नी विकास, 32 वर्षीय आकांक्षा पत्नी रोशन का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। जबकि ओके नागपाल पुत्र आरएल नागपाल, राघव पुत्र राजीव मलहोत्रा, अनाइशा पुत्री रोशन, ललित पुत्र सुरेंद्र, शीला पत्नी अशोक, कुसुम पत्नी सुरेंद्र, राजेश पुत्र सीमांचल निवासी उड़ीसा, पान सिंह पुत्र धन सिंह निवासी कांडा को हल्की चोटें आई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments