Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकल से भरे जाएंगे ओखलकांडा की सड़कों के गड्ढे

कल से भरे जाएंगे ओखलकांडा की सड़कों के गड्ढे

हल्द्वानी। ओखलकांडा क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मांग को लेकर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धरने पर बैठे। दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चार नवंबर से ओखलकांडा क्षेत्र और हैड़ाखान मार्ग को सही कराने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि 15 दिन में सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया तो दफ्तर में तालाबंदी करने के लिए विवश होंगे। ओखलकांडा विकास संघर्ष समिति ने बुधवार से बुद्ध पार्क में बेमियादी धरना शुरू किया था। बृहस्पतिवार को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने के सिर्फ दावे कर रही है। दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को आवाज उठाने के लिए हल्द्वानी आना पड़ रहा है। वहां जाने के लिए अफसरों के पास समय ही नहीं है।
उधर दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सयाना, अधिशासी अभियंता (भवाली) अशोक कुमार पुंडीर, अधिशासी अभियंता (हल्द्वानी) अशोक कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। साथ ही आश्वस्त किया कि चार नवंबर से काठगोदाम सेमलिया बैंड मोटर मार्ग पर अनिवार्य रूप से कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। कहा कि अन्य सड़कों को 15 दिन के भीतर गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। साथ ही चेतावनी दी कि 15 दिन में गड्ढे नहीं भरे तो वह लोनिवि में तालाबंदी करेंगे। इस दौरान हरीश पनेरू, मोहन सिंह चौहान, पीसी शर्मा, डूंगर सिंह मेहरा, कमल शर्मा, हरिचंद सिंह मेहरा, टीकम सिंह बोरा टीकम सिंह मेहरा, नवीन पनेरु , मनोज पनेरु, अश्विनी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments