Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedथाने से हथकड़ी समेत आरोप फरार, ड्यूटी पर तैनात सिपाही सस्पेंड; 36...

थाने से हथकड़ी समेत आरोप फरार, ड्यूटी पर तैनात सिपाही सस्पेंड; 36 घंटे बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा थाने से खैर की तस्करी के आरोपी के फरार होने के बाद अब इसकी गाज मौके पर अभिरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही पर गिरी है। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, फरार आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ में जुटी है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे केलाखेड़ा थाना पुलिस ने गांव थापकनगला निवासी परमजीत सिंह पम्मा को खैर की तस्करी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था।
पुलिस पकड़ी गई पिकअप के साथ परमजीत को लेकर थाने पहुंची थी। इसी बीच वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर परमजीत हथकड़ी समेत थाने से फरार हो गया। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने पर अभिरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही नंदू जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने कहा यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) के सीओ वंदना वर्मा ने कहा, ‘केलाखेड़ा थाने से हथकड़ी समेत फरार खैर तस्करी के आरोपी परमजीत सिंह पम्मा को पकड़ने के लिये पुलिस टीमें लगायी गई हैं। ये टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिशें दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments