Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगर्मी शुरु होते की बिजली कटौती हुई शुरू

गर्मी शुरु होते की बिजली कटौती हुई शुरू

रुद्रपुर। गर्मी की शुरुआत होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती होनी शुरू हो गई है। ऊर्जा निगम की ओर से दो घंटे तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ते ही कटौती में इजाफा होना है। तराई में अघोषित बिजली कटौती की समस्या शुरू होने लगी है। जिले की आबादी बढ़ने के साथ ही बिजली के कनेक्शन की संख्या भी बढ़ गई है। बढ़ते कनेक्शन के अनुरूप आपूर्ति कम होने और गर्मी में खपत अधिक होने से बिजली कटौती भी बढ़ेगी। मार्च में ऊर्जा निगम के पास 220 मिलियन युनिट बिजली की खपत थी। जिले में साढ़े तीन लाख कनेक्शन हैं। गर्मी में घरों में पंखे, कूलर और एसी का प्रयोग होने से खपत में काफी इजाफा हो जाता है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि गर्मियों में बिजली की खपत अधिक रहती है। 20 अप्रैल के बाद से बिजली की अधिक जरूरत पढ़ सकती है। वर्तमान में ऊर्जा निगम के पास पर्याप्त बिजली है। अभी फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम दो घंटे की कटौती की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments