Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकौसानी महोत्सव की तैयारिया पूरी, उद्घाटन कैबिनेट मंत्री दास करेंगे आज

कौसानी महोत्सव की तैयारिया पूरी, उद्घाटन कैबिनेट मंत्री दास करेंगे आज

कौसानी (बागेश्वर)। दो दिनी कौसानी महोत्सव का आगाज शनिवार को होगा।कौसानी महोत्सव आयोजन समिति ने शुक्रवार रात तक सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। महोत्सव का शुभारंभ शनिवार शाम चार बजे परिवहन मंत्री चंदन राम दास करेंगे। महोत्सव स्थल अनासक्ति आश्रम परिसर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल और प्रदर्शनी लगा दी हैं। महोत्सव को भव्य रूप देने के संबंध में सीडीओ संजय सिंह की अध्यक्षता में कौसानी में शुक्रवार को बैठक हुई। सीडीओ और एसडीएम गरुड़ ने महोत्सव स्थल पर लगे स्टालों का निरीक्षण किया। महोत्सव के संयोजक एसडीएम गरुड़ आरके पांडे ने बताया लोक कलाकारों की टीमें कौसानी पहुंच गयी है। कुछ टीमें शनिवार सुबह पहुंचेंगी। डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास शनिवार शाम चार बजे करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments