Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरानीखेत नगरपालिका आंदोलन को किन्नर समाज का भी मिला समर्थन

रानीखेत नगरपालिका आंदोलन को किन्नर समाज का भी मिला समर्थन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी सिविल एरिया को चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का आंदोलन 25वें दिन में प्रवेश कर गया है। सोमवार को संघर्ष समिति के संरक्षक मंडल और संयोजक मंडल का गठन हुआ। धरने का समय बदलकर मंगलवार से रविवार तक शाम चार बजे से पांच बजे तक किया गया। तया हुआ कि प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे गांधी चौक में एकत्रित होकर जनमिलन कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 25वें दिन किन्नर समाज ने आंदोलन को समर्थन दिया। समिति ने इसके लिए किन्नर समाज का आभार जताया। समिति पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में भाग लेकर सहयोग करने की अपील की। धरने में व्यापार मंडल पदाधिकारी, छावनी परिषद के निवर्तमान सभासद, रानीखेत वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटल एसोसिएशन सदस्यों के अलावा कई राजनैतिक और गैर राजनैतिक दलों के लोगों ने भागीदारी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments