Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकपाट खुलते ही मोर्चा संभालेंगे स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर...

कपाट खुलते ही मोर्चा संभालेंगे स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी का रोस्टर तैयार कर लिया है। इस बार यात्रा काल में 21-21 दिन के बाद ड्यूटी में बदलाव किया जाएगा। चारधामों के कपाट खुलने से पहले डॉक्टर, पैरामेडिकल की टीम यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में मोर्चा संभालेंगे। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के 27 अप्रैल को कपाट खुलेंगे। पिछले साल चारधाम यात्रा मार्गों पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के कारण 350 श्रद्वालुओं की मौत हुई थी।
70 तरह की जांचें होंगी
इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर सरकार का विशेष जोर है। यात्रा मार्गों के स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल रिलीफ प्वाइंट पर 400 से अधिक डॉक्टर तैनात रहेंगे। एमबीबीएस डॉक्टरों को एम्स ऋषिकेश से कार्डियक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए। इसके माध्यम से 70 तरह की जांचें की जाएंगी। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर. राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी का रोस्टर तैयार कर लिया है। चारधामों के कपाट खुलने से पहले रोस्टर के हिसाब से मेडिकल की टीम तैनात होंगी।
चारधाम यात्रा मार्गों पर ये व्यवस्थाएं
स्वास्थ्य केंद्र-117
मेडिकल रिलीफ प्वाइंट-22
डॉक्टर-395
ब्लड बैंक-09
आईसीयू बेड-116
वेंटिलेटर-263
ऑक्सीजन सिलिंडर-4671
ऑक्सीजन कन्सट्रेटर-6898

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments