Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिस स्कूल में पिता परिचारक उस स्कूल से बेटे ने मैरिट में...

जिस स्कूल में पिता परिचारक उस स्कूल से बेटे ने मैरिट में पाई चौथी

काशीपुर। कहते हैं पूत के लक्षण पालने में दिखाई दे जाते हैं। यह कहावत उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में कर्मचारी के पद पर कार्यरत कैलाश चंद्र दिवाकर के बेटे विवेक पर सटीक बैठती है। उसने जहां हाईस्कूल में 97.4 अंक पाकर 4वीं रैंक हासिल की थी तो वहीं अब इंटर में भी 96.4 अंक पाकर 4वीं रैंक हासिल कर माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
मोहल्ला कटोराताल निवासी कैलाश चंद्र दिवाकर करीब 14 वर्ष से उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में अस्थायी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटे बड़े बेटे यश दिवाकर और छोटे बेटे विवेक दिवाकर को इसी स्कूल में कक्षा छह से पढ़ाया। विवेक के पिता कहते हैं उनका सपना है कि उनके बेटे कुछ बनकर दिखाएं और उनकी मेहनत का फल दें। उन्हें उम्मीद है कि उनके दोनों बेटे भविष्य में समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ाएंगे। बताया कि बड़ा बेटा यश दिवाकर द्वाराहाट से बीटेक कर रहा है, जबकि बेटी ज्योति राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बीएससी कर रही है। उनकी बेटी ज्योति भी पूरी लगन के साथ पढ़ाई करती है और हर वर्ष बहुत अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होती है।
वहीं विवेक बताते हैं कोरोनाकाल के दौरान पढ़ाई पर खासा असर पड़ा क्योंकि स्कूल नहीं खुल रहे थे। ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी। ऐसे में उन्होंने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और मैथ्स की प्राइवेट कोचिंग लगाई। इसके अलावा यदि किसी विषय में कोई दिक्कत महसूस होती थी तब उनको स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक पूरा सहयोग करते थे। आज उनके गुरुजनों की मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता हासिल हुई। बताया कि अब उनका सपना इंजीनियर बनना है, जिसके लिए तैयारी कर रहे हैं। उनकी जेईई मैन्स की परीक्षा 20 जून के बाद होनी है। उनका सबसे प्रिय विषय मैथ व रसायन विज्ञान है। उन्होंने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में मैथ में शत-प्रतिशत और रसायन विज्ञान में 99 अंक हासिल किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments