Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून हरिद्वार सहित पूरे राज्य में गुरुवार सुबह से कहीं हो रही...

देहरादून हरिद्वार सहित पूरे राज्य में गुरुवार सुबह से कहीं हो रही बर्फबारी तो कहीं बारिश

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों समेत पहाड़ी इलाकों में भी गुरुवार सुबह से ही मौसम खराब है। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नई टिहरी समेत अन्य कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। ऋषिकेश में सुबह से हल्की बारिश और कोहरा छाया है।
केदारनाथ समेत चारधाम में बर्फबारी
वहीं केदारनाथ समेत चारधाम में बर्फबारी शुरू है। नैनीताल और धानाचूली क्षेत्र में भी तेज बर्फबारी हुई है। औली, चकराता और धनोल्टी में भी हिमपात हुआ है। बर्फबारी की खबर पाकर पर्यटक इन स्थलों का रुख कर रहे हैं। आलम ये है कि प्रदेश में इतनी बर्फबारी हुई है कि ऊंची वादियां सफेद चादरों से ढंक गईं हैं।
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट: अगले 48 घंटे भारी से भारी बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका
देहरादून हरिद्वार सहित पूरे राज्य में गुरुवार सुबह से मौसम खराब है। नई टिहरी में सुबह 7 बजे से बारिश शुरू हुई है जो अब तक जारी है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी दौर जारी है।
मसूरी में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
वहीं मसूरी में दिन की शुरुआत कोहरे की धुंध से हुई है। वहीं मसूरी के कई इलाकों में सुबह से बारिश भी हो रही है। ऊंचाई वाले स्थान लालटिब्बा में बर्फ की फुव्वारें पड़ीं, जिसके चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। बात चमोली की करें तो जनपद में तड़के से ही बारिश और बर्फबारी जारी है। बडकोट में यमुनोत्रीघाटी में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है जबकि यमुनोत्रीधाम व आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से अगले 48 घंटे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम खासा बिगड़ा रहेगा।राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी की आशंका है।
भारी बारिश को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार फरवरी को भारी से भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन और चार फरवरी को भारी से भारी बारिश, पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि की संभावना है। पांच और छह फरवरी को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments