Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविशेषज्ञ डॉक्टरों के अवकाश में रहने से मरीज रहे परेशान

विशेषज्ञ डॉक्टरों के अवकाश में रहने से मरीज रहे परेशान

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ के अवकाश में रहने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टर न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ा। सोमवार को अवकाश के चलते जिला अस्पताल में दोपहर साढ़े 12 बजे तक ओपीडी हुई। सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में 234 मरीज पहुंचे, इनमें 30 से अधिक मरीज बुखार के थे। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मौसम बदलने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इन दिनों बुखार और सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश में रहने से मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
रवि सिंह अपने परिजन को उपचार के लिए अस्पताल लाए थे। उन्होंने बताया कि फिजिशिन को दिखाना था लेकिन उनके अवकाश में रहने से दिक्कतें हो रही हैं। डॉक्टरों के अवकाश में रहने के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। दुगालखोला निवासी गौरव नेगी अपने रिश्तेदार को उपचार कराने लाए थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर के अवकाश में रहने से दिक्कतें हुई। लोग दूर-दूर से इलाज कराने आते हैं लेकिन डॉक्टर के अवकाश में होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। फिजिशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश में गए हैं। दोनों जल्द ड्यूटी पर लौट आएंगे। अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। – डॉ. पीके सिन्हा, पीएमएस, जिला अस्पताल अल्मोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments