Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में आज थम जाएगा प्रचार का शोर...दिग्गज लगाएंगे जोर

प्रदेश में आज थम जाएगा प्रचार का शोर…दिग्गज लगाएंगे जोर

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान से पूर्व शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। आखिरी दिन तमाम राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जोर लगाएंगी। इसके लिए तमाम सियासी सूरमा आज अपने पार्टी प्रत्याशियों के हक में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज चुनाव प्रचार के लिए मैदान में होंगे, वहीं कांग्रेस की ओर से महासचिव प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट मोर्चा संभालेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया भी मैदान में होंगे।प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सियासी पार्टियों का पूरा जोर अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने पर रहेगा। इसके लिए सियासी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोटद्वार और टिहरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह धनोल्टी, रायपुर और सहसपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यमकेश्वर, सल्ट और रामनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के हक में वोट की अपील करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कोटद्वार, यमकेश्वर और नरेंद्रनगर में सभाएं करेंगे। जबकि एमपी व सीडब्ल्यूसी के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा झबरेड़ा, खानपुर, हरिद्वार ग्रामीण और डोईवाला में पार्टी प्रत्याशियों के हक में रैली कर वोट की अपील करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया विकासनगर, सहसपुर, मसूरी और डोईवाला में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। शनिवार शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाने के बाद उम्मीदवार डोर टु डोर जनसंपर्क ही कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments