Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआंधी में टूटी शहीद की प्रतिमा सुधारी जाए

आंधी में टूटी शहीद की प्रतिमा सुधारी जाए

किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ के जन संवाद कार्यक्रम में फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम गौरीकला निवासी शहीद देव बहादुर के पिता शेर बहादुर ने बताया कि विगत दिनों आई आंधी में गांव में लगी शहीद की मूर्ति टूट गई है। उन्होंने जल्द सुधारने की मांग की। इस पर विधायक बेहड़ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
हल्द्वानी रोड स्थित स्कूल के अभिभावकों ने विधायक को बताया कि स्कूल प्रबंधन ने फीस में काफी बढ़ोतरी कर दी है। अभिभावक परेशान हैं। शांतिपुरी-2 के ग्राम प्रधान चंद्रकला ने अपने गांव में पांच जगह इंडिया मार्का नल लगवाने की मांग की। ग्राम नौगवां में सड़क निर्माण व जन मिलन केंद्र की बाउंड्रीवाल बनाने का अनुरोध किया। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ आवासीय बस्तियों में सीसी रोड निर्माण, सड़कों की मरम्मत, राशन कार्ड, नाली निर्माण, पेयजल समस्या, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन के अलावा, श्रमिक भाइयों व बहनों द्वारा ई0एस0आई अस्पतालों में हो रही कठनाइयों में सुधार कराने जैसी मूलभूत समस्याओं से फरियादियों ने विधायक को अवगत कराया तथा समस्याओं के समाधान की अपील की।
विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा सभी फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार सुना गया तथा शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने की हिदायत दी।
जन संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी, सुनीता कश्यप, हाजी सरवर यार खान,जितेंद्र संधू, बिशन सिंह कोरंगा, राम नरेश शर्मा, हरविंदर सिंह मोंटी प्रधान, प्रधान राजेन्द्र सिंह, चंदन पांडेय, अकील अहमद, शरीफ अहमद, राजू प्रधान आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments