Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाघ ने हमला कर युवक को बनाया निवाला, 10 दिन में दो...

बाघ ने हमला कर युवक को बनाया निवाला, 10 दिन में दो की मौत

खटीमा के झाऊ परसा गांव में नरकुल लेने गए एक युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों के काफी खोजबीन के बाद युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में अग्रिम कार्रवाई शुरू की। 10 दिन के अंदर बाघ ने दो लोगों का शिकार किया है। बुधवार को बगुलिया निवासी उमाशंकर (40) सुबह नरकुल काटने झाऊपरसा शारदा सागर गज्जर गया था। काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन व ग्रामीणों के काफी खोजबीन के बाद शव शत-विक्षत अवस्था में झाड़ियों में मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे सुरई रेंज अधिकारी सुधीर कुमार, डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी, सुखदेव मुनि, वन दरोगा सुन्दर लाल वर्मा, अमर बिष्ट ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू।
दस दिन के भीतर बाघ ने दो बनाया निवाला
दस दिन के भीतर बाघ दो लोगों को अपना निवाला बना चुका है। 13 मई को झाऊपरसा में घास काटने गए रोहित पुत्र महाजन निवासी बड़ी बगुलिया उम्र 50 साल को डाम के अंदर छिपे हुए बाघ ने अपना निवाला बनाया था। रेंज अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया की बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे को लगाने की कार्रवाई की जा रही है। एक्सपर्ट की टीम भी ट्रैकुलाइज के लिए बुलाई गयी है. दलदली जमीन होने की वजह से वाहन अंदर नहीं जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments