Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल घूमने आए पर्यटकों ने टैक्सी चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानिए क्या...

नैनीताल घूमने आए पर्यटकों ने टैक्सी चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानिए क्या है मामला

महिला पर्यटक से उलझना एक टैक्सी चालक को महंगा पड़ गया। पर्यटकों ने टैक्सी चालक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाकी पर्यटक भी चालक को मारने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर टैक्सी चालक को बचाया। पर इस मामले का स्थानीय पुलिस को पता भी नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम मल्लीताल स्थित पंत पार्क में दिल्ली से आई एक महिला पर्यटक वहां से गुजर रहे टैक्सी चालक से टकरा गई। इस पर महिला व टैक्सी चालक में बहस हो गई। इस पर महिला के साथ आए बाकी लोगों ने चालक पर छेड़खानी व चोरी का आरोप लगा उससे मारपीट शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि महिला और उसके साथ आए पर्यटक चालक पर टूट पड़े। बचने के लिए चालक डीएसए पार्किंग की ओर निकला, पर उसे भागते देख बाकी पर्यटक भी उसके पीछे पड़ गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। कुछ स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर टैक्सी चालक को बचाया। इसी बीच मारपीट का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। देर शाम तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कई पर्यटक स्थानीय युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस मामले में पर्यटकों की ओर से या फिर चालक की ओर से पुलिस में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments