Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्रांसफार्मरों को भी लग रही गर्मी, कूलर पंखो से तापमान को किया...

ट्रांसफार्मरों को भी लग रही गर्मी, कूलर पंखो से तापमान को किया जा रहा नियंत्रित

गर्मी के लगातार बढ़ रहे प्रकोप से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रखना ऊर्जा निगम के लिए मुश्किल हो रहा है। अत्यधिक तापमान व बिजली उपकरणों पर लोड बढ़ने से जहां उपकरणों के खराब हो जाने या फुंक जाने का खतरा बना हुआ है। वहीं तापमान को नियंत्रित रखने के लिए ट्रांसफार्मरों को कूलर व पंखो से हवा उपलब्ध कराई जा रही है।
भीषण गर्मी ने ऊर्जा निगम की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए निगम के कर्मचारी-अधिकारी रात दिन उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने व अपने उपकरणों को खराब होने या फुक जाने से बचाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। बताते चलें कि क्षेत्र के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई आदि बिजली घरों पर लगाए गए ट्रांसफार्मर गर्मी के कारण उबल रहे हैं। आमतौर पर बिजली घरों में लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मरों का तापमान 70 से 75 डिग्री तक रहता है। वर्तमान समय में अधिक गर्मी के कारण यह तापमान 85 डिग्री तक पहुंच रहा है। ट्रांसफार्मर फुंक न जाएं इसके लिए विकासनगर से लेकर सेलाकुई तक बिजली घरों में लगे ट्रांसफार्मरों को कूलर व पंखो से हवा उपलब्ध कराई जा रही है। सेलाकुई के एसडीओ विनीत गुप्ता का कहना है कि ट्रांसफार्मरों में तापमान को कंट्रोल करने वाले उपकरण लगे होते हैं, परंतु उनकी ऊपरी सतह को ठंडा रखने के लिए पंखे व कूलर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हरबर्टपुर के एसडीओ अश्वनी कुमार का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली का लोड डेढ़ गुना तक बढ़ गया है, जिसे नियंत्रित रखने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
उपभोक्ताओं को बिजली की पर्याप्त सप्लाई देने के साथ अपने उपकरणों व विद्युत लाइनों को फुकने व खराब होने से बचाने की चुनौति भी रहती है। इसके अलावा सप्लाई के तकनीकी कारणों से बाधित होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को समझाना व आपूर्ति की तमाम व्यवस्थाओं की देखरेख करना जैसी जिम्मेदारी रहती हैं। निगम कर्मी टीम वर्क के हिसाब से बेहतर काम कर रहे हैं। – प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, विकासनगर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments