Tuesday, October 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी की महिलाएं बना रहीं तिरंगा

हल्द्वानी की महिलाएं बना रहीं तिरंगा

हल्द्वानी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला समूहों को इस बार नया काम मिल गया है। मंगल पड़ाव बरेली रोड स्थित कैन सार्थक स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं इन दिनों राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर रही हैं। सरकारी विभाग से उन्हें 500 ध्वज तैयार करने का आर्डर मिला है।
पिछले तीन साल से मास्क, जूट बैग, कपड़े के बैग, फाइल फोल्डर, कैनवास के बैग, कुमाऊंनी ऐपण और अन्य संबंधित उत्पादों का उत्पादन करने के साथ इस बार राष्ट्रीय ध्वज का आर्डर मिलने पर समूह की महिलाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। समूह की अध्यक्षा रूबी भटनागर ने बताया कि निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से समूहों को संचालित किया जा रहा है जिसमें कैनसार्थक समूह के अतिरिक्त अन्य समूहों की महिलाओं का भी सहयोग मिल रहा है।
इस समय समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज के अतिरिक्त राखी निर्माण का कार्य भी कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज बनाने का काम पहली बार मिलने से महिलाएं बेहद खुश हैं और गौरव महसूस कर रही हैं। बताया कि महिलाओं को अभी 500 राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण का कार्य दो सरकारी संस्थाओं की ओर से दिया गया है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कुछ अतिरिक्त राष्ट्रीय ध्वज भी तैयार करेंगी जिन्हें विभिन्न आश्रमों, हल्द्वानी जेल आदि में वितरित किया जाएगा। महिला समूह की सचिव हेमा बिष्ट ने बताया कि झंडे बनाने का काम 30 महिलाएं कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments