Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछात्रा की खुद की बनाई निजी पलों की वीडियो वायरल

छात्रा की खुद की बनाई निजी पलों की वीडियो वायरल

छात्रा की खुद की बनाई वीडियो उसकी छोटी से चूक से इंटरनेट पर वायरल हो गई। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से इंटरनेट कॉल कर परेशान किया जा रहा है। अज्ञात नंबरों से अश्लील मैसेज भी आ रहे हैं। युवती ने वीडियो वायरल करने को लेकर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अपने दोस्त संग निजी पलों की वीडियो बनाई। इस वीडियो को वह अपने दोस्त को भेज रही थी। इस दौरान गलती से उससे वीडियो व्हाट्सएस स्टेटस पर लग गई। एक दोस्त ने फोन कर बताया, तो स्टेटस से उसने वीडियो हटा दी। आरोप है कि स्टेट्स पर लगी वीडियो को उसके साथी छात्र सक्षम नाम के युवक ने स्क्रीन रिकार्डर के जरिए डाउनलोड कर दिया। आरोप है कि उसने पीड़िता की वीडियो साथी छात्रों को देने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद पीड़िता को इंटरनेट कॉल कर कई लोग परेशान करने के साथ ही अलग-अलग माध्यम से अश्लील वीडियो भेज रहे हैं। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments