Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी ने हरीश रावत और पुलिसकर्मियों के...

शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी ने हरीश रावत और पुलिसकर्मियों के स्वजनों ने भुवन कापड़ी को दिया समर्थन

उत्तराखंड में कांग्रेस को अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी और पुलिसकर्मियों के स्वजनों का समर्थन मिला है। भावना गोस्वामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट खटीमा में पुलिस कर्मियों के स्वजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, और खटीमा से कापड़ी ही जीतेंगे। उधम सिंह नगर जिले से पुलिस कर्मियों के स्वजनों ने कहा कि वह स्वत्रंत हैं।
बिन्दुखत्ता निवासी अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया। रावत ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह हर परिस्थिति में शहीद परिवारों के साथ खड़े हैं। भावना ने रावत को बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने उनके पति के नाम पर मिनी स्टेडियम बनाने और स्कूल का नाम दिए जाने सहित कई अन्य वादे किए गए थे। लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। इस पर रावत ने उन्हें आश्वस्त किया कि शहीद के नाम पर जो भी घोषणाएं पूर्व में हो चुकी हैं कांग्रेस की सरकार आने पर अमल किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments