Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजंगल चारा पत्ती लेने गयी महिला को हाथी ने पटका, हालत गंभीर

जंगल चारा पत्ती लेने गयी महिला को हाथी ने पटका, हालत गंभीर

कोटद्वार: कोटद्वार के आसपास के क्षेत्र में हाथियों का आतंक बरकरार है। चारा पत्ती लेने जंगल गयी एक महिला को हाथी ने  हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।

इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी।

परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments