Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकंपनी का एजेंट बनाने के नाम पर महिला को ठगा

कंपनी का एजेंट बनाने के नाम पर महिला को ठगा

कंपनी का एजेंट बनाने और नमकीन सप्लाई करने का झांसा देकर दून की एक महिला कारोबारी के साथ ठगी हो गई। जालसाजों ने महिला से कुल तीन लाख रुपये ठग लिए। मामले में कोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशननगर एक्सटेंशन निवासी कमला क्वालिटी प्वाइंट नाम की कंपनी चलाती हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनका संपर्क ट्वींस इंटरनेशनल कंपनी राजकोट के संचालक रामपाल, सागर पटेल और आलोक महेश्वरी से हुआ।
उन्होंने नमकीन का कारोबार करने की बात कही। कुछ सैंम्पल भी उन्हें भेजे गए, जो पसंद आए। महिला ने उनकी कंपनी के साथ कारोबार करने पर सहमति जता दी। कारोबार शुरू करने की बात कहते हुए सीएंडएफ डील की गई। इसके बाद नमकीन की सप्लाई का झांसा देकर तीन लाख रुपये अपने दिए बैंक खातों में जमा करवा लिए। रकम पिछले साल फरवरी और मार्च में दी गई। तब से पीड़ित महिला और उनके परिवार के लोग रकम वापस पाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। आरोपियों ने एक चेक भी महिला को दिया। वह बाउंस हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments