Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआत्मरक्षा के गुर सीखने युवतियां रवाना

आत्मरक्षा के गुर सीखने युवतियां रवाना

देहरादून। दुर्गावाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग रुड़की के वासुदेव लाल मैथिली सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में लगेगा। इसमें उत्तराखंड की युवतियां शामिल हो रही हैं। इसमें शामिल होने के लिए देहरादून जिले से युवतियों को मंगलवार को रवाना किया गया। इन्हें माल्यार्पण और तिलक लगाकर जयघोष कर बस स्टैंड देहरादून से भेजा गया। दुर्गावाहिनी का राज्य स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग छह जून तक चलेगा। विभाग संयोजिका दिव्या नेगी, पूर्व संयोजिका भावना शर्मा, बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा, विहिप विभाग मंत्री राजेंद्र राजपूत, महानगर संगठन मंत्री अमित कुमार, विहिप महानगर मंत्री श्याम शर्मा, सेवा प्रमुख हरीश कोहली, आलोक सिन्हा, महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र चौहान, खंड अध्यक्ष नीरज रस्तोगी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments